फॉण्ट कनवर्टर NEW

14वीं बार मनाया जाएगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, खास तैयारियां शुरू

Ranchi News : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 16 और 17 अगस्त को भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजन स्थल पर आचार्य अनूप दाधीच और सहयोगी बबलू पांडेय की उपस्थिति में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 16 और 17 अगस्त को भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। रविवार को आयोजन स्थल पर आचार्य अनूप दाधीच और सहयोगी बबलू पांडेय की उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया, जिससे महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ हुआ।

भूमि पूजन के बाद समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता के लिए विशेष रूप से सजाई गई मटकी को आयोजन स्थल पर लगाया। यह मटकी राष्ट्रीय ध्वज के रंगों से सजी है और इसे रस्सी से बांधा गया है, जिसमें भी तिरंगे का आकर्षक रंग है। रात में लोगों को और अधिक आकर्षित करने के लिए रस्सी के सहारे एलईडी लाइट की व्यवस्था भी की गई है। रंग-बिरंगे फूलों की लड़ियों से सजी यह हांडी 16 अगस्त तक लोगों के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।

भूमि पूजन के उपरांत श्री राम मंदिर परिसर में अध्यक्ष मुकेश काबरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें आयोजन संबंधी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। काबरा ने बताया कि यह महोत्सव समिति की ओर से 14वीं बार आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन के पहले दिन 16 अगस्त को शाम 4 बजे से बाल गोपाल झांकी प्रतियोगिता होगी, जिसमें बच्चे और बच्चियां श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों में शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विशिष्ट अतिथि करेंगे।

17 अगस्त को शाम 4 बजे दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता, भजन संध्या और नृत्य नाट्य का मंचन होगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों की गोविंदा टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 15 अगस्त तक अनिवार्य है, जो मेन रोड, केडिया साइकिल और चुटिया में सतीष सिन्हा से फॉर्म लेकर किया जा सकता है।

विशेष अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को माखन मिशसरी, पंजीरी, पेड़ा, रबड़ी, नारियल लड्डू, मोटे अनाज और फलों का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसे बाद में प्रसाद के रूप में लोगों में वितरित किया जाएगा।

कार्यक्रम में समिति के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें अध्यक्ष मुकेश काबरा, कुणाल आजमानी, रमेन्द्र कुमार, राम बांगड़, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, राज वर्मा, ललन श्रीवास्तव, भीष्म सिंह, मनोज तिवारी, नीरज चौधरी, संजय जायसवाल, ललित ओझा, अशोक पुरोहित और अन्य सदस्य शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram