फॉण्ट कनवर्टर NEW

60 करोड़ की ठगी केस में शिल्पा शेट्टी से मुंबई पुलिस की 4.5 घंटे पूछताछ!

India News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में हैं। दोनों के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की ठगी के एक मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच तेज कर दी है। सोमवार रात ईओडब्ल्यू की टीम शिल्पा

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में हैं। दोनों के खिलाफ 60 करोड़ रुपये की ठगी के एक मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच तेज कर दी है। सोमवार रात ईओडब्ल्यू की टीम शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पहुंची और करीब साढ़े चार घंटे तक उनसे पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी ने शिल्पा से उस विज्ञापन कंपनी के बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सवाल पूछे, जिसके जरिये कथित रूप से यह फर्जीवाड़ा हुआ था। अभिनेत्री ने एजेंसी को कई जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल्स सौंपे हैं, जिनकी जांच अब जारी है।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार, शिल्पा और उनके पति राज कुंद्रा उस कंपनी के डायरेक्टर थे, जिससे जुड़ा यह पूरा वित्तीय विवाद सामने आया है। इस केस की शुरुआत तब हुई, जब बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने दंपति पर 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। उनका कहना था कि लोन और इन्वेस्टमेंट डील के नाम पर उनसे ठगी की गई।

इस शिकायत के आधार पर अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई थी। अब तक एजेंसी राज कुंद्रा समेत पांच लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया है ताकि वे देश से बाहर न जा सकें। फिलहाल जांच टीम कंपनी के बैंक रिकॉर्ड, निवेश सौदों और लेन-देन की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram