फॉण्ट कनवर्टर NEW

SHG की दीदियों ने कहा “दिशोम गुरु झारखंड की आत्मा और प्रेरणा”

Ranchi News : 16 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अग्रदूत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में संपूर्ण राँची जिला श्रद्धांजलि सभाओं में एकजुट हुआ। जिले के कोने-कोने में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने नम आँखों

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : 16 अगस्त 2025 को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के अग्रदूत स्मृति शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में संपूर्ण राँची जिला श्रद्धांजलि सभाओं में एकजुट हुआ। जिले के कोने-कोने में आयोजित कार्यक्रमों में हजारों लोगों ने नम आँखों से गुरुजी को पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को याद किया।

इन श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित 64 क्लस्टरों, ग्राम संगठनों और सैकड़ों स्वयं सहायता समूहों (SHG) की महिलाओं ने किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं और आम नागरिकों ने इनमें हिस्सा लिया।

स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने भावुक होकर कहा कि दिशोम गुरु केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि गरीबों, वंचितों और आदिवासियों की आवाज थे। उनका जीवन जल-जंगल-जमीन की लड़ाई, सामाजिक न्याय और ग्रामीण उत्थान के लिए समर्पित रहा। एक दीदी ने कहा, “वे झारखंड की आत्मा हैं और हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।”

ग्राम संगठनों की सभाओं में लोगों ने संकल्प लिया कि गुरुजी के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनकी सादगी, संघर्ष और जनता के लिए समर्पण ने उन्हें जन-जन का प्रिय नेता बनाया।

जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने एक स्वर में कहा कि दिशोम गुरु का त्याग और संघर्ष झारखंड की आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। यह श्रद्धांजलि सिर्फ यादों का अवसर नहीं, बल्कि उनके दिखाए रास्ते पर आगे बढ़ने का संकल्प भी बनी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram