फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में लेबर रूम में आग, टली बड़ी अनहोनी

Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। देर रात लेबर रूम में अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठे धुएं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Hazaribagh News: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार देर रात एक बड़ी दुर्घटना टल गई। देर रात लेबर रूम में अचानक आग लगने से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। उस समय वार्ड में करीब 40 से 50 मरीज मौजूद थे। अचानक उठे धुएं और लपटों को देखकर मरीज और उनके परिजन घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे।

जांच के बाद सामने आया कि आग का कारण अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों द्वारा मच्छर भगाने के लिए जलाई गई अगरबत्ती बनी। बताया गया कि अगरबत्ती से निकली चिनगारी ऑक्सीजन पाइप के संपर्क में आने से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरा वार्ड धुएं से भर गया।

हालांकि, वहां मौजूद कर्मचारियों की तत्परता और परिजनों की सूझबूझ से बड़ी जनहानि टल गई। सभी मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया। कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। इस बीच दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन उनके मौके पर पहुंचने से पहले ही आग नियंत्रित कर ली गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई बड़ा नुकसान हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही सांसद मनीष जायसवाल के प्रतिनिधि रंजन चौधरी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कहा कि अगर समय पर कर्मचारी सक्रिय नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा उपायों को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही गई।

कुल मिलाकर, यह हादसा एक बड़ी चेतावनी साबित हुआ है कि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किसी भी समय भारी पड़ सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram