फॉण्ट कनवर्टर NEW

LSG छोड़ MI पहुंचे शार्दुल ठाकुर, पहली बार घरेलू टीम से खेलेंगे

Sports News: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड को मजबूत करते हुए ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम से जोड़ लिया है। फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर ट्रेड की पुष्टि की, जिसके बाद फैंस में खासा उत्साह देखा गया। दिलचस्प बात

अपनी भाषा में पढ़ें

Sports News: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड को मजबूत करते हुए ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम से जोड़ लिया है। फ्रेंचाइज़ी ने सोशल मीडिया पर ट्रेड की पुष्टि की, जिसके बाद फैंस में खासा उत्साह देखा गया। दिलचस्प बात यह है कि 2015 से आईपीएल खेल रहे शार्दुल अपने करियर में पहली बार अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए खेलेंगे। रणजी ट्रॉफी 2025–26 में शार्दुल को मुंबई का कप्तान भी बनाया गया है, जिससे टीम के साथ उनकी तालमेल पहले से ही मजबूत है।

रिटेंशन से पहले हुआ ट्रेड, पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद शार्दुल को सीजन शुरू होने से ठीक पहले LSG ने साइन किया था। वहां उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लेकर टीम को कई अहम मौकों पर विजयी बनाने में भूमिका निभाई। LSG से ट्रेड होने के साथ ही MI ने अपने गेंदबाजी विभाग को और पावरफुल बना लिया है। शार्दुल इससे पहले पुणे, पंजाब, दिल्ली और केकेआर जैसी टीमों के लिए भी खेल चुके हैं और आईपीएल के 105 मैचों में 107 विकेट ले चुके हैं।

शार्दुल की एंट्री से MI को बड़ी मजबूती, करियर को भी नई दिशा

शार्दुल निचले क्रम के आक्रामक बल्लेबाज भी माने जाते हैं, हालांकि आईपीएल में उन्हें बल्ले से बहुत मौके नहीं मिल पाए। हार्दिक पांड्या के विकल्प के रूप में उन्हें कई बार देखा गया, लेकिन राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके। मुंबई इंडियंस में आने के बाद उनके लिए नए अवसर खुलते दिख रहे हैं। टीम को मिडिल ऑर्डर में बैकअप फिनिशर और तेज गेंदबाजी में अनुभवी हाथ दोनों मिल जाते हैं। MI मैनेजमेंट के मुताबिक, शार्दुल का अनुभव और उनकी विकेट लेने की क्षमता टीम के लिए बड़ा प्लस पॉइंट होगी।

आईपीएल 2026 की तैयारियों में अब मुंबई इंडियंस पहले से कहीं अधिक संतुलित नजर आ रही है, और शार्दुल खुद भी अपनी वापसी का दमदार मंच तैयार करते दिख रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram