फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी से पहले पार्टनर से ये बातें नहीं कीं तो बाद में पछताएंगे

शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल रखने के लिए शादी से पहले पार्टनर से पैसा, बच्चे, करियर और फ्री टाइम से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर बात करना बहुत जरूरी है।
शादी से पहले पार्टनर से

अपनी भाषा में पढ़ें

Lifestyle Adda: शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी बेहतर ढंग से चले, इसके लिए शादी से पहले पार्टनर से कुछ बुनियादी बातें साफ कर लेना बेहद जरूरी है। किसी से प्यार करना आसान होता है, लेकिन उसी प्यार के साथ उम्र भर साथ निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इसलिए शादी से पहले कुछ अहम मुद्दों पर एक-दूसरे के विचार जान लेना सही माना जाता है, ताकि आगे चलकर रिश्ते में किसी तरह की परेशानी या तनाव न आए। अक्सर लोगों को लगता है कि वे अपने साथी को अच्छे से जानते हैं, लेकिन असल में कई ऐसे गंभीर विषय होते हैं जिन पर पहले ही स्पष्ट चर्चा की दरकार होती है।

Read more: रोक-टोक और खामोशी! कहीं आप भी तो नहीं झेल रहे पार्टनर का टॉक्सिक व्यवहार?

पैसे और घर के खर्च पर स्पष्टता

पैसा एक ऐसी चीज है, जो अक्सर अच्छे-अच्छे रिश्तों के टूटने का कारण बन जाता है। इसलिए शादी से पहले इस विषय पर बात करना बहुत जरूरी है। अपने साथी से शादी के बाद आर्थिक जिम्मेदारियों पर खुलकर बात करें, जैसे घर का खर्च कैसे चलेगा ताकि नियमित बचत भी होती रहे। इसके अलावा यह भी तय कर लें कि पैसे एक ही संयुक्त खाते में जमा होंगे या दोनों के अलग-अलग अकाउंट रहेंगे।

बच्चों को लेकर सोच और जिम्मेदारियां

शादी से पहले यह जानना भी जरूरी है कि आपका साथी बच्चों को लेकर क्या सोच रखता है और क्या दोनों की राय एक जैसी है। आप दोनों किस उम्र में बच्चा चाहते हैं और क्या बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारियां बराबरी से निभाएंगे? लड़का हो या लड़की, इसे लेकर साथी का क्या नजरिया है, यह समझना आवश्यक है। साथ ही, अगर किसी एक में कमी होने के चलते बच्चे न हो पाएं, तो क्या उस स्थिति में भी दोनों एक-दूसरे का पूरा साथ देंगे, इस पर भी बात होनी चाहिए।

Read more: शादी से पहले पार्टनर में दिखें ये 4 आदतें, तो हो जाएं सावधान

करियर और ट्रांसफर पर सहमति

शादी के बाद करियर एक अहम मुद्दा बन जाता है, जिस पर तालमेल न बैठने से रिश्ते में तनाव आ जाता है। विवाह से पहले यह साफ कर लें कि शादी के बाद दोनों काम करेंगे या कोई एक? अगर भविष्य में किसी मजबूरी के कारण किसी एक को नौकरी छोड़नी पड़े, तो क्या दूसरा इसके लिए राजी होगा? इसके साथ ही, काम के सिलसिले में किसी दूसरी जगह शिफ्ट होने की स्थिति में साथी तैयार है या नहीं, यह भी पहले ही जान लें।

फ्री टाइम और क्वालिटी स्पेस

विवाह के बाद साथी को समय देना बेहद जरूरी हो जाता है। कई बार लोग सोचते हैं कि जब एक ही छत के नीचे साथ हैं तो अलग से क्या समय देना, लेकिन यही सोच रिश्ते में दूरियां पैदा कर देती है। अपने साथी से जरूर समझें कि वे अपने खाली समय को कैसे बिताना पसंद करते हैं। आपके साथ क्वालिटी समय बिताने पर उनकी क्या राय है, क्या आप दोनों एक-दूसरे के साथ दोस्त की तरह रहेंगे और घर की जिम्मेदारियों के बीच बाकी कामों के लिए समय कैसे निकाला जाएगा, इन सवालों के जवाब शादी से पहले ही तय कर लेने चाहिए।

Read more: पार्टनर का फोन चेक करने की आदत बिगाड़ सकती है रिश्ता, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram