फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 12 लोग गिरफ्तार

चतरा शहर के ईटखोरी मुख्य मार्ग स्थित चांदनी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और सात युवकों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में होटल संचालक का बेटा

अपनी भाषा में पढ़ें

चतरा: चतरा शहर के ईटखोरी मुख्य मार्ग स्थित चांदनी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और सात युवकों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में होटल संचालक का बेटा भी शामिल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को होटल में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद 21 अगस्त को एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर होटल में छापेमारी की गई।

टीम ने होटल की अलग-अलग मंजिलों के कमरों में जांच की। पुलिस के मुताबिक, कुछ युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 मोबाइल फोन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी जब्त की है। मामले में सदर थाना में BNS 2023 और इम्मोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कांड संख्या 354/2026 दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor