Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या! सोपोडेरा स्कूल कांड का सनसनीखेज खुलासा
Jharkhand

शादी के दबाव में प्रेमिका की हत्या! सोपोडेरा स्कूल कांड का सनसनीखेज खुलासा

Faizal HaqueBy Faizal HaqueMay 11, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News: परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में दो दिन पूर्व मिली नाबालिग किशोरी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में बिरसानगर निवासी सोनू कर्मकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सोमवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और किशोरी द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाए जाने के कारण उसने सुनियोजित तरीके से हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

सिटी एसपी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 6:15 बजे स्कूल परिसर में एक अज्ञात किशोरी का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी सेल की सहायता से आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि मृतका और सोनू कर्मकार के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। घटना वाले दिन आरोपी अपनी पत्नी के पास छोलागोड़ा जाने के दौरान किशोरी को साथ लेकर स्कूल परिसर पहुंचा था। वहीं दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना के समय पहना गया सफेद शर्ट भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी के नाबालिग होने की चर्चा गलत थी। उसके शैक्षणिक प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की जांच में वह बालिग पाया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के समय और अन्य वैज्ञानिक तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

बामदा पंचायत के दरकाना में पेसा ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को बताए गए अधिकार

June 11, 2026

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

RECENT ADDA.

बामदा पंचायत के दरकाना में पेसा ग्राम सभा का आयोजन, ग्रामीणों को बताए गए अधिकार

June 11, 2026

मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026

काला जादू के शक में रची गई थी हत्या की साजिश! सुकन्ती देवी हत्याकांड का खुलासा, चाचा-भतीजा निकले आरोपी

June 11, 2026

चास में हरित क्रांति की शुरुआत! महापौर-उपमहापौर ने दिलाई पर्यावरण बचाने की शपथ

June 11, 2026

बोकारो में लालू यादव के जन्मदिन पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, बांटी गई मिठाइयां

June 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.