फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोडरमा में खेत से मिला रामजी यादव का शव, सल्फास से मौत की आशंका

Koderama News: कोडरमा थाना क्षेत्र के तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्तिथ लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे एक शव बरामद हुआ हैं । शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामजी यादव के

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News:  कोडरमा थाना क्षेत्र के तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्तिथ लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे एक शव बरामद हुआ हैं । शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में की गई है जो कोडरमा थाना क्षेत्र के गरहाई का रहनेवाला बताया जा रहा हैं । जानकारी के अनुसार पिपराडीह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए खेतों की ओर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुद पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। जिसके बाद नजदीक जाकर जब लोगों ने देखा तो पाया कि उक्त व्यक्ति मृत पड़ा हैं । जिसके बाद यह खबर आस-पास के इलाके में आग की तरह फैल गई । ग्रामीणों ने मामले की सूचना कोडरमा पुलिस को दी। इधर सूचना मिलते ही कोडरमा पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा । जांच के दौरान पुलिस को खेत से रामजी यादव के शर्ट, चप्पल, पानी की एक बोतल और सल्फास की गोली का एक डब्बा भी बरामद हुआ है। लोगों को आशंका है कि रामजी यादव ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बता दें कि कि राम जी यादव बालू गाड़ी में बतौर मजदूर काम किया करते थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram