फॉण्ट कनवर्टर NEW

कोल्हान विश्वविद्यालय में छात्र संग्राम तेज, असहयोग आंदोलन की चेतावनी

Chaibasa News: कोल्हान छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर छात्रहित और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। समिति ने कहा कि पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें रखी गई थीं, जिनमें

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa News: कोल्हान छात्र संघर्ष समिति के सदस्यों ने सोमवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति से मुलाकात कर छात्रहित और शैक्षणिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। समिति ने कहा कि पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष दो महत्वपूर्ण मांगें रखी गई थीं, जिनमें से एक मांग पर कार्रवाई करते हुए संबंधित प्राचार्य को पद से हटाकर दूसरे कॉलेज में पदस्थापित किया गया। इसके लिए समिति ने कुलपति के प्रति आभार जताया।

हालांकि समिति ने कहा कि दूसरी महत्वपूर्ण मांग, जिसमें एक वरिष्ठ और अनुभवी प्राध्यापक को पुनः उनके पूर्व महाविद्यालय में पदस्थापित करने की मांग की गई थी, उस पर अब तक सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

समिति के सदस्यों ने कहा कि संबंधित प्राध्यापक के स्थानांतरण से विद्यार्थियों की पढ़ाई, शैक्षणिक व्यवस्था और विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस विषय को लेकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के बीच लगातार चिंता बनी हुई है।
समिति ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि छात्रहित और शैक्षणिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए संबंधित वरिष्ठ प्राध्यापक को जल्द पूर्व पदस्थापन पर वापस भेजा जाए, ताकि शिक्षण कार्य सुचारु रूप से चल सके और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

छात्र संघर्ष समिति ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा। अन्यथा छात्र समुदाय चरणबद्ध असहयोग आंदोलन करने को बाध्य होगा।

मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ सचिव सुबोध महाकुड़, पीजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष सनातन पिंगुआ, टाटा कॉलेज के पूर्व सचिव पिपुन बारीक और छात्र नेता अनुज पुरती सहित अन्य छात्र उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram