फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रेम प्रसंग और विवाद के बीच मौत, महिला की लाश मिलने से सनसनी

Koderama News: कोडरमा थाना अंतर्गत मलकोको गांव मे मंगलवार की सुबह महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (40, पति सुनील ठाकुर) के रुप में की गई है। मलकोको गांव के कुछ लोग मंगलवार की

अपनी भाषा में पढ़ें

Koderama News: कोडरमा थाना अंतर्गत मलकोको गांव मे मंगलवार की सुबह महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान नवलशाही थाना क्षेत्र के धुमाडीह निवासी शकुंतला देवी (40, पति सुनील ठाकुर) के रुप में की गई है। मलकोको गांव के कुछ लोग मंगलवार की सुबह जब टहलने के लिए गांव से जंगल की ओर जा रहे थे तब उन्हें एक महिला का शव वहां दिखाई दिया। सूचना पाकर मलकोको के ग्रामीण भारी संख्या में वहां एकत्रित हो गए।
कोडरमा पुलिस भी खबर पाकर मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए शव की शिनाख्त में जुट गई। इस दौरान उक्त महिला के मोबाइल पर एक कॉल आया जिसे पुलिस द्वारा रिसीव कर फोन करने वाले व्यक्ति से महिला के संबंध में जानकारी ली गई और उसे इस मामले की जानकारी दी गई। ग्रामीणों के अनुसार महिला 2 महीने पहले ही अपना घर छोड़ कर लापता थी।
बताया जाता है कि उक्त महिला का अपने पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसके बाद उक्त महिला द्वारा महिला थाने में अपने पति के विरुद्ध शिकायत की गई थी। वहीं महिला द्वारा यह बताया गया था कि वह कोडरमा थाना क्षेत्र के बदडीहा के रहने वाले किसी लड़के के साथ  प्रेम करती थी, इसलिए वह अपने पति को छोड़ कर उसके साथ रहने लगी थी। उक्त महिला के प्रेमी के घर वालों ने महिला को अपनाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद महिला के प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद महिला इधर-उधर भटकने लगी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram