फॉण्ट कनवर्टर NEW

मानगो नगर निगम चुनाव: मेयर प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय को वरिष्ठ नागरिकों का समर्थन

Jamshedpur. मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन और उत्साहजनक प्रतिक्रिया

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur. मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. बनिता सहाय ने मंगलवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली।

गांधीघाट में वरिष्ठ नागरिकों संग बैठक

चुनावी अभियान के दौरान गांधीघाट में आयोजित वरिष्ठ नागरिक संघ की विशेष बैठक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। बैठक में शहर के कई प्रबुद्ध एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया और मानगो के विकास को लेकर डॉ. सहाय की कार्ययोजना पर भरोसा जताया। उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने एकमत होकर उन्हें समर्थन देने का आश्वासन दिया।

बैठक में ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉ. डीपी शुक्ला सहित शिवपूजन शर्मा, सुशील कुमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

विभिन्न बस्तियों में किया जनसंपर्क

गांधीघाट के अलावा डॉ. सहाय ने मून सिटी, गौड़ बस्ती और शंको साईं क्षेत्रों का भी दौरा किया। पदयात्रा के दौरान उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और क्षेत्र की समस्याओं को सुना। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था, साफ-सफाई और नागरिक सुविधाओं में सुधार को अपनी प्राथमिकता बताते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

डॉ. सहाय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद और युवाओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि मानगो की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित मानगो बनाने के संकल्प को दोहराया।
लगातार बढ़ते जनसंपर्क और मिल रहे समर्थन के बीच मानगो नगर निगम चुनाव का मुकाबला अब रोचक होता जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram