फॉण्ट कनवर्टर NEW

महापुरुषों की तस्वीरें कूड़ेदान में देख भड़के लोग, कार्रवाई की मांग

Jaridih : जरीडीह प्रखंड के टांडबालीडीह पंचायत भवन में सोमवार को महापुरुषों की तस्वीरें के कचरे में मिली हैं.इसको लेकर लोगों ने रोष जताया है. लोगों का कहना है कि पंचायत भवन के जिम्मेवार लोगों के होते हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल,

अपनी भाषा में पढ़ें

Jaridih : जरीडीह प्रखंड के टांडबालीडीह पंचायत भवन में सोमवार को महापुरुषों की तस्वीरें के कचरे में मिली हैं.इसको लेकर लोगों ने रोष जताया है. लोगों का कहना है कि पंचायत भवन के जिम्मेवार लोगों के होते हुये स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेता जी सुभाष चंद्र बोस और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम व महात्मा गांधी की पुरानी तस्वीरों को निकालकर पंचायत के कूड़ेदान में फेंक दिया.जहां एक तरफ पंचायत में लोगों का आना जाना रहता है.जिसे देख लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इन महापुरुष ऑन की तस्वीरों को पंचायत भवन में इतनी जगह होने के बावजूद कूड़ेदान में क्यों फेंका गया.महापुरुष की तस्वीर इस तरह से मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो हैं.वहीं पंचायत भवन में पहुंचे जरीडीह के पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष सह जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा एक कार्यक्रम में पंचायत भवन पहुंचा तो पता चला कि पंचायत के कचरे के डब्बे में पुराने महापुरुषों की तस्वीर को फेंका गया है जिसे मैं तुरंत सम्मान पूर्वक सभी फोटो को एक सुरक्षित जगह रखवा दिया.जब पंचायत भवन में पुराने महापुरुषों की फोटो को हटवा कर नए फोटो लगाया गया तो पुराने फोटो को सम्मान पूर्वक सुरक्षित जगह रखनी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया.इसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव व मुखिया होती है लेकिन इन लोगों के द्वारा महापुरुषों का अपमान किया गया है.शहीदों का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.वही झामुमो युवा नेता अजय किस्कू ने कहा कि जो पंचायत सचिव व मुखिया हमारे महापुरुषों का सम्मान नहीं कर सकते ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो आंदोलन को बाध्य होंगे.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram