फॉण्ट कनवर्टर NEW

जहानाबाद: NH-22 पर स्कूली बस और ट्रक की टक्कर, चालक गंभीर और 3 बच्चे घायल

Jehanabad: पटना-गया एनएच-22 पर स्थित मई हाल्ट के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गया जिले के एक निजी स्कूल की बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक और तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jehanabad: पटना-गया एनएच-22 पर स्थित मई हाल्ट के समीप मंगलवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना टल गई। गया जिले के एक निजी स्कूल की बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में ट्रक चालक और तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, स्कूल बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे बच्चों और घायल ट्रक चालक को बाहर निकाला।

चालक की हालत गंभीर, पटना रेफर

दुर्घटना में ट्रक चालक अजय कुमार को गंभीर चोटें आई हैं। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच (PMCH), पटना रेफर कर दिया है। वहीं, घायल तीनों बच्चों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मौके से फरार हुआ बस चालक

हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश जारी है। हादसे के कारण एनएच पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram