फॉण्ट कनवर्टर NEW

तिरंगे को सलामी और शहीदों को नमन, कॉलेज में हुआ भव्य आयोजन

Bokaro news: बोकारो के नगेन मोड़, सरदाहा, पिंड्राजोरा स्थित डॉ. सीसी महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news: बोकारो के नगेन मोड़, सरदाहा, पिंड्राजोरा स्थित डॉ. सीसी महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से बोकारो, प्रदेश एवं देशवासियों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की अपील की गई। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। समारोह में देशभक्ति का माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने देश के विकास और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram