फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, साकची गुरुद्वारा में 5 से 7 नवंबर तक कीर्तन दरबार

Jamshedpur News: गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव को लेकर साकची गुरुद्वारा साहिब में 5 से 7 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। भक्ति, श्रद्धा और सेवा से सजे इस धार्मिक आयोजन की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधक

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाशोत्सव को लेकर साकची गुरुद्वारा साहिब में 5 से 7 नवंबर तक तीन दिवसीय भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। भक्ति, श्रद्धा और सेवा से सजे इस धार्मिक आयोजन की आधिकारिक घोषणा शुक्रवार को गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा की गई।

प्रधान सरदार निशान सिंह, पूर्व महासचिव परमजीत सिंह काले, सतपाल सिंह राजू, अजयब सिंह, प्रितपाल सिंह और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया। सरदार निशान सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 5 नवंबर की सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति से होगी। इसके उपरांत प्रतिदिन प्रातः और संध्या समय कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।

इस पावन समागम में दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई सरबजीत सिंह सुचेतगढ़, तथा ढाढ़ी जत्थे भाई हरप्रीत सिंह जेठूवाल, भाई नारायण सिंह अमृतसरी, मुख्य ग्रंथी भाई अमृतपाल सिंह, और ज्ञानी जरनैल सिंह सहित कई प्रसिद्ध रागी जत्थे कीर्तन सेवा निभाएंगे।

संगत के लिए निरंतर लंगर सेवा

तीनों दिनों तक गुरु का लंगर निरंतर चलेगा, जिसमें प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक श्रद्धालु सेवा का लाभ लेंगे। समिति ने बताया कि आयोजन स्त्री सत्संग सभा, सुखमणि साहिब कीर्तनी जत्था और सिख नौजवान सभा के सहयोग से किया जा रहा है।

प्रधान निशान सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पूरी मानवता के लिए प्रेम, शांति और सेवा का संदेश देता है। यह दिन संगत को “नाम, दान और ईमान” के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

श्रद्धा और उत्साह का वातावरण

वरिष्ठ सदस्य परमजीत सिंह काले ने कहा कि यह कीर्तन दरबार एकता और भक्ति का प्रतीक बनेगा। हर शब्द में श्रद्धा और हर सुर में गुरु का आशीर्वाद गूंजेगा। गुरुद्वारा परिसर में सजावट और रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। समिति ने संपूर्ण संगत से अपील की है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर गुरु कृपा का लाभ प्राप्त करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram