फॉण्ट कनवर्टर NEW

चतरा में गैस एजेंसी पर बवाल, उपभोक्ता-कर्मचारी में मारपीट

Chatra news : अमेरिका ईरान युद्ध और वैश्विक कारणों के बाद भारत में एलपीजी गैस संकट गहरा गया है। एक तरफ लोग अपने रसोई में गैस जलाकर पेट की आग बुझाने के लिए घंटों गैस का इंतजार कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर गैस

अपनी भाषा में पढ़ें

Chatra news : अमेरिका ईरान युद्ध और वैश्विक कारणों के बाद भारत में एलपीजी गैस संकट गहरा गया है। एक तरफ लोग अपने रसोई में गैस जलाकर पेट की आग बुझाने के लिए घंटों गैस का इंतजार कर रहे हैं तो वही दूसरी ओर गैस एजेंसी और कर्मचारी अपनी तिज़ोरी भरने में लगे हैं। जिला प्रशासन के सख्त के बाबजूद भी गैस एजेंसी बाज नहीं आ रहे हैं।

ताजा मामला चतरा जिले के हंटरगंज का जहां प्रतापपुर इंद्रप्रस्थ एचपी गैस एजेंसी पर बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगा है। बुधवार दोपहर ग्राहकों और कर्मचारी के बीच मारपीट से हड़कंप मच गया हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने महीनों से सिलेंडर नहीं लिया, फिर भी उनके नाम पर बिना ओटीपी के सिलेंडर बुक हो रहे हैं।गरीब उपभोक्ताओं ने बताया कि कुछ ने छह महीने से तो कुछ ने एक साल से गैस सिलेंडर नहीं लिया है।

इसके बावजूद उनके खाते में सिलेंडर की बुकिंग दर्ज हो रही है, जिससे सब्सिडी का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग किया लेकिन बिना ओटीपी बताए ही सिलेंडर गायब हो गया। जब गैस एजेंसी पहुंचा तो संचालक के द्वारा बताया गया कि आपकी गैस डिलीवर हो चुकी है।आगे उनका आरोप है कि गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनके नाम पर गैस की कालाबाजारी की है और उन्हें जानबूझकर गुमराह किया गया।

आरोप यह भी है कि एजेंसी मालिक बड़े पैमाने पर घपला और कालाबाजारी कर रहे हैं, जबकि सरकार और जिला प्रशासन सिलेंडर की कोई कमी न होने का दावा करती है।उन्होंने प्रशासन से मामले की एजेंसी की निष्पक्ष गहन  जांच कर दोषीयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। हालांकि गैस एजेंसी संचालक कपिल पासवान ने आरोप को निराधार बताते हुए कहा कि ओटीपी के माध्यम से उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर मिल रही है। हाथापाई का जानकारी मुझे नहीं है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram