Bokaro news: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब चास परिसर में क्लब अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर, बिस्कुट के पैकेट एवं कैडबरी चॉकलेट का वितरण करके बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया गया।
अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराता है। रोटरी क्लब चास के सचिव बिनोद चोपड़ा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा एवं खुशियों में सहयोग करना रोटरी क्लब चास की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा है।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब चास के संजय बैद, नरेंद्र सिंह ,डॉ श्रवण कुमार, मनोज सिंह, चनप्रीत सिंह, विपिन अग्रवाल,संजय रस्तोगी बिनय सिंह, सिद्धार्थ पारख, मंजीत सिंह,माधुरी सिंह, ललिता चोपड़ा, पूर्वी केजरीवाल, मनप्रीत कौर, शैल रस्तोगी, किरण कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।





