फॉण्ट कनवर्टर NEW

रोहतास में हाईवे पर ट्रक-टेम्पू की जोरदार टक्कर, तीन की मौ’त

Bihar News: डेहरी आन सोन, रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक और टेम्पू की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा स्थानीय पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: डेहरी आन सोन, रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हुआ जिसमें ट्रक और टेम्पू की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। ये हादसा स्थानीय पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतकों में 30 वर्षीय ऑटो चालक चितरंजन यादव, उनके 10 वर्षीय भांजा आयुष कुमार और 8 वर्षीय भगिनी सोनाक्षी कुमारी शामिल हैं।

घटना में गंभीर रूप से घायल बहन सुनीता देवी का इलाज स्थानीय पीएससी में प्रारंभ हुआ, जिसे बाद में सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है।

पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर ट्रक को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक चितरंजन यादव तिलौथू थाना क्षेत्र के रेडीया गांव के निवासी थे। इस हादसे से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram