Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के *वार्ड नंबर 11 स्थित* भुंजा मोहल्ला में आज PCC पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। चास नगर निगम के *माननीय महापौर भोलू पासवान * ने राम बाबू ठाकुर के घर से स्वर्गीय मनोज साव के घर तक बनने वाले PCC पथ का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पूजा कुमारी, उप महापौर , राखी देवी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 11* सहित स्थानीय गणमान्य लोग एवं मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासियों द्वारा भुंजा मोहल्ला में सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। क्षेत्र की आवश्यकता और स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए इस पथ को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण के लिए चयनित किया गया है।
शिलान्यास के अवसर पर माननीय महापौर भोलू पासवान ने कहा कि चास नगर निगम क्षेत्र में अब विकास कार्यों ने गति पकड़ ली है। आने वाले समय में निगम के अन्य वार्डों में भी प्राथमिकता के आधार पर सड़क निर्माण एवं अन्य जरूरी विकास कार्य किए जाएंगे।
उप महापौर एवं वार्ड पार्षद ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बरसात के दौरान लोगों को जलजमाव, कचरे और संकीर्ण एवं खराब सड़कों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहां आवश्यकतानुसार सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य कराकर लोगों को इन समस्याओं से निजात दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए महापौर ने यह भी कहा कि वार्ड क्षेत्र के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को यथाशीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा। जहां आवश्यकता होगी, वहां नई लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि पर्व के दौरान लोगों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके।
इस शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य रूप से * कुंदन सिंह, प्रताप सिंह उर्फ बाबू, टुनटुन मिश्रा, प्रदीप शर्मा, विपिन यादव, बाबला राम, अंतिम सिंह, प्रेम पासवान, विक्की पासवान, रवि पासवान, विनय मिश्रा,रवि सिंह , सुमित सिंह , मनोज यादव , राज कुमार , हिमांशु कुमार, रुपेश सिंह,अजीत कुमार गुप्ता, राजू कुमार उषा देवी, रूपा कुमारी, आदि ,* सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने लंबे समय से लंबित सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास पर खुशी व्यक्त करते हुए नगर निगम एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।




