फॉण्ट कनवर्टर NEW

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के साथ जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0

Jamshedpur news: रविवार को रेल सिविल डिफेंस टीम ने हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली में भाग लेकर जमशेदपुर शहरवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। यह बाइक रैली यंग इंडिया ग्रुप द्वारा आयोजित की

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: रविवार को रेल सिविल डिफेंस टीम ने हेलमेट मैन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली में भाग लेकर जमशेदपुर शहरवासियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। यह बाइक रैली यंग इंडिया ग्रुप द्वारा आयोजित की गई।

सड़क सुरक्षा बाइक रैली के मुख्य अतिथि हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार ने उपस्थित राइडर ग्रुप, रेल सिविल डिफेंस टीम और आरकेएम मोटरसाइकिल ग्रुप को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ रही मृत्यु की संख्या बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि अब चार वर्ष के बच्चों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। संतोष कुमार ने सभी राइडर्स को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ लेने पर जोर दिया। उन्होंने हेलमेट पहनने, जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, गति सीमा में वाहन चलाने और सीट बेल्ट के प्रयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सावधानियां ही जीवन रक्षा और सुरक्षा का सबसे मजबूत आधार हैं।

इसके बाद हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार और यंग इंडिया ग्रुप के सदस्यों ने झंडा दिखाकर सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0 का शुभारंभ किया। बाइक रैली सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के समीप से आरंभ होकर बिष्टुपुर मुख्य सड़क, पीएम मॉल, आदित्यपुर महिला कॉलेज होते हुए पुनः सीक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के समीप किनन स्टेडियम पर समाप्त हुई।

सड़क सुरक्षा बाइक रैली 3.0 कार्यक्रम में हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेंद्र कुमार के साथ रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सिविल डिफेंस टीम के सदस्य कल्याण कुमार साहू, अनिल कुमार सिंह, रितेश गुहा, अमित कुमार, वीरेंद्र मंडल, संदीप कुमार, गीता कुमारी, कंचन, अनामिका मंडल, यंग इंडिया ग्रुप के प्रमुख सह संपादक उदित वाणी, उदित अग्रवाल, श्रुति, जोड़ी राइडर ग्रुप तथा आरकेएमसी मोटरसाइकिल ग्रुप के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram