फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सामाजिक एकता का संकल्प, ब्राह्मण शक्ति संघ बांटेगा 10 हजार परशुराम कैलेंडर

Jamshedpur: शुक्रवार को झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय ह्यूम पाइप स्थित संपर्क कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय ने की। इस अवसर पर संगठन की वार्षिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur: शुक्रवार को झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय ह्यूम पाइप स्थित संपर्क कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. पवन पांडेय ने की। इस अवसर पर संगठन की वार्षिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी के चित्रयुक्त लगभग 10 हजार कैलेंडर समाज के लोगों के बीच निशुल्क वितरित किए जाएंगे। यह कैलेंडर वितरण अभियान शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चलाया जाएगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों तक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संदेश पहुंच सके। इसके लिए संघ के सदस्यों को वार्ड और क्षेत्रवार जिम्मेदारियाँ सौंपने पर भी सहमति बनी।

इस दौरान संगठन ने वर्ष 2026 के लिए अपना सामाजिक संकल्प भी घोषित किया। संघ ने समाज में एकजुटता बढ़ाने, आपसी सहयोग और भाईचारे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया, ताकि सामूहिक शक्ति के माध्यम से समाजहित के कार्य प्रभावी ढंग से किए जा सकें। युवाओं को शिक्षा के माध्यम से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने, जरूरतमंद विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और सहयोग देने तथा ज्ञान आधारित समाज के निर्माण का भी लक्ष्य रखा गया।

बैठक में भारतीय वैदिक परंपराओं, संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर बल देते हुए सादगीपूर्ण जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। साथ ही दहेज प्रथा, अंधविश्वास और मद्यपान जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज को कुरीतियों से मुक्त किया जा सके।

डॉ. पवन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले महीनों में शिक्षा सहयोग शिविर, युवा संवाद कार्यक्रम, सामूहिक सांस्कृतिक आयोजन और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में अशोक पांडेय, बाला शंकर तिवारी, रामानुज चौबे, चंद्र प्रकाश शुक्ला, चंदू मिश्रा, जितेंद्र मिश्रा, बिरेंद्र तिवारी, सौरव तिवारी, राजन पांडेय, सौरव ओझा और धर्मेंद्र तिवारी समेत अनेक पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संगठन के संकल्पों को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का भरोसा जताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram