Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»सरकारी जमीन पर टकराव की आशंका, बागुनहातु पार्क मामले में बढ़ा तनाव
Jharkhand

सरकारी जमीन पर टकराव की आशंका, बागुनहातु पार्क मामले में बढ़ा तनाव

बागुनहातु में बन रहे सरकारी पार्क पर अतिक्रमण का आरोप, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की
By Samsul HaqueJanuary 30, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur: बागुनहातु आउटर रोड स्थित सरकारी भूखण्ड पर बन रहे पार्क को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया है कि जिस जमीन पर नगर विकास एवं आवास विभाग तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के माध्यम से चहारदीवारी और पार्क निर्माण का काम चल रहा है, उसी स्थल पर कुछ लोगों द्वारा रातोंरात बोर्ड और झंडे लगाकर काम को बाधित करने की कोशिश की गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है, हालांकि स्थानीय लोग किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहते और मामले का शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं।

बताया जाता है कि बागुनहातु महिला विश्वविद्यालय के पीछे स्थित यह भूखण्ड कई वर्षों से खाली पड़ा था। क्षेत्र के लोगों ने यहाँ पार्क निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखी थी, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस परियोजना का शिलान्यास जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विद्युत वरण महतो की गरिमामयी उपस्थिति में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू द्वारा किया गया था। इसके बाद अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा चहारदीवारी और पार्क विकसित करने का काम शुरू कराया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : सामाजिक एकता का संकल्प, ब्राह्मण शक्ति संघ बांटेगा 10 हजार परशुराम कैलेंडर

स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण के शुरुआती दौर में भी कुछ व्यक्तियों ने जमीन पर अपना निजी दावा कर कार्य को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन विभागीय जांच में जमीन सरकारी पाई गई और मजिस्ट्रेट तथा अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में काम दोबारा शुरू कराया गया। अब जबकि निर्माण कार्य प्रगति पर है, कुछ अज्ञात लोगों द्वारा वहां धार्मिक/सामुदायिक प्रतीक चिन्ह लगा देने से फिर विवाद की स्थिति बन गई है। निवासियों का आरोप है कि ऐसा कर जानबूझकर समुदायों के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

इसी संबंध में बागुननगर और बागुनहातु बस्ती के कई लोगों ने संयुक्त रूप से जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय तथा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने और निर्माण कार्य निर्बाध रूप से जारी रखने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि यह पार्क पूरे इलाके के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए एक सार्वजनिक सुविधा के रूप में विकसित हो रहा है, इसलिए किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या विवाद को तुरंत हटाया जाना चाहिए।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि मौके की जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि लंबे समय से प्रतीक्षित पार्क का निर्माण समय पर पूरा हो सके और क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

11 जून को गोलमुरी में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

June 9, 2026

आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर प्रशासन गंभीर, योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

June 8, 2026

उदयपुर नायक टोला में गहराया जल संकट, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण

June 8, 2026

RECENT ADDA.

11 जून को गोलमुरी में लगेगा रोजगार कैंप, 500 पदों पर होगी भर्ती

June 9, 2026

खारकीव में रूसी ड्रोन का कहर: नेशनल पोस्ट ऑफिस तबाह, दो की मौत!

June 9, 2026

वेस्ट बैंक में गिरी ईरानी मिसाइल: मलबे के पास बैठे इजरायली की तस्वीर वायरल!

June 9, 2026

परीक्षाओं में अब नहीं होगा खेल! एनटीए का मास्टरप्लान, AI तैयार करेगा पेपर

June 9, 2026

आयरलैंड का अनोखा मेला: यहां सिर्फ ‘लाल बाल’ वालों को ही मिलती है एंट्री!

June 9, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.