फॉण्ट कनवर्टर NEW

खादगढ़ा बस टर्मिनल से 7 दिन में हटाएं लावारिस बसें, वरना रांची नगर निगम करेगा नीलामी

Ranchi: रांची नगर निगम ने खादगढ़ा, कांटाटोली स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, संबंधित बस मालिकों को निर्देश दिया

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi: रांची नगर निगम ने खादगढ़ा, कांटाटोली स्थित भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल परिसर में लंबे समय से खड़ी लावारिस, कंडम और अनुपयोगी बसों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अपर नगर आयुक्त द्वारा जारी आम सूचना के अनुसार, संबंधित बस मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे इस सूचना के प्रकाशन की तिथि से सात दिनों के भीतर अपने वाहनों को टर्मिनल परिसर से अनिवार्य रूप से हटा लें।
यदि बस मालिक निर्धारित समय सीमा के भीतर वाहनों को नहीं हटाते हैं, तो नगर निगम अगले 7 दिनों के अंदर सक्षम प्राधिकारी या मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के माध्यम से इन बसों का मूल्यांकन और दर निर्धारण कराएगा। इसके बाद नियमानुसार बसों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
निगम ने साफ किया है कि समय सीमा समाप्त होने के बाद बस मालिकों की किसी भी प्रकार की आपत्ति, दावे या अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। इस आदेश को चार प्रमुख स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशित करने और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram