फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में शुरू हुआ खास प्रोजेक्ट… पर्यटन-हॉस्पिटैलिटी को मिलेगी नई दिशा

Ranchi News: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने गुरुवार को राज्य की महत्वपूर्ण हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया। होटल प्रबंधन खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयुक्त पोषण संस्थान (IHM) ब्राम्बे में सभागार-सह-कार्यकारी विकास केंद्र और बालिका छात्रावास विस्तार परियोजना का विधिवत शिलान्यास

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने गुरुवार को राज्य की महत्वपूर्ण हॉस्पिटैलिटी परियोजनाओं की दिशा में बड़ा कदम उठाया। होटल प्रबंधन खाद्य प्रौद्योगिकी एवं अनुप्रयुक्त पोषण संस्थान (IHM) ब्राम्बे में सभागार-सह-कार्यकारी विकास केंद्र और बालिका छात्रावास विस्तार परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया गया।

दो विभागीय मंत्रियों ने किया संयुक्त शिलान्यास

परियोजना का शिलान्यास पर्यटन मंत्री सुदीव्य कुमार और कृषि–पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संयुक्त रूप से किया। दोनों मंत्रियों ने कहा कि यह पहल पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को नई दिशा देगी और युवाओं को आधुनिक प्रशिक्षण संसाधन उपलब्ध कराएगी।

छात्राओं को मिलेगी सुरक्षित और आधुनिक सुविधा

अधिकारियों के अनुसार छात्रावास विस्तार से छात्राओं को सुरक्षित, विस्तृत और बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में IHM प्राचार्य डॉ. भूपेश कुमार, पर्यटन निदेशक विजया जाधव और पर्यटन सचिव मनोज कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। परियोजना के पूरा होने से न केवल संस्थान की क्षमता बढ़ेगी, बल्कि उद्योग में प्रशिक्षित युवाओं की नई पीढ़ी तैयार होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram