फॉण्ट कनवर्टर NEW

रातू में हादसा: बाइक की टक्कर से वार्ड सदस्य घायल

Ranchi News: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित इतवार बाजार के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़ी वार्ड सदस्य मंजु कच्छप को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में मंजु कच्छप गंभीर रूप

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी के रातू थाना क्षेत्र स्थित इतवार बाजार के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़ी वार्ड सदस्य मंजु कच्छप को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में मंजु कच्छप गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोटरसाइकिल (नंबर JH 01 EA 7095) पिर्रा निवासी मोहित सिंह चला रहा था, जो काफी तेज गति में था।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल; पुलिस जांच में जुटी

हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वार्ड सदस्य को तुरंत रातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही रातू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक और वाहन के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram