Skip to content
Log In
विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, कहा- यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत

कड़ाके की ठंड में रांची जिला प्रशासन का मानवीय अभियान, जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही राहत

Ranchi : जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए रांची जिला प्रशासन द्वारा जरूरतमंद, बेसहारा और असहाय लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जिले के सभी प्रखंडों और रांची शहरी क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था की गई है, वहीं आश्रितों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण भी किया जा रहा है।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री स्वयं इस मानवीय अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे प्रतिदिन रात के समय शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर रहे हैं और स्वयं जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे हैं। उपायुक्त द्वारा पहले ही संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि शीतलहर के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी न हो और सभी पात्र लोगों तक समय पर सहायता पहुंचे।

यह भी पढ़ें: विधानसभा के स्थापना दिवस पर बोले राधाकृष्ण किशोर, अलग राज्य के संघर्ष को किया याद

इसी क्रम में शनिवार को उपायुक्त श्री भजन्त्री चिरौंदी स्थित वृद्धा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने वृद्धजनों एवं आश्रमवासियों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर वृद्धजनों ने जिला प्रशासन के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त किया और ठंड से राहत मिलने पर खुशी जाहिर की।

इस दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, रांची रविशंकर मिश्रा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी ठंड से पीड़ित कोई बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे, तो तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाना अथवा प्रखंड कार्यालय को सूचित करें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। यह राहत अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *