फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा 2026 को लेकर रांची प्रशासन अलर्ट, पंडाल से विसर्जन तक जारी गाइडलाइन

दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने पूजा समितियों के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: दुर्गा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने पूजा समितियों के लिए कई जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने सभी आयोजकों से नियमों का पालन करने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

सुरक्षित जगह पर बनेंगे पंडाल

प्रशासन के अनुसार पंडाल और तोरण द्वार बिजली के तार, ट्रांसफॉर्मर, गैस गोदाम, रेलवे लाइन और मकानों से सुरक्षित दूरी पर बनाए जाएंगे। पंडाल में ज्वलनशील और सिंथेटिक कपड़ों के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

पूजा समितियों को पंडाल की मजबूती का प्रमाण-पत्र संबंधित अभियंता से लेना होगा। इसके अलावा अग्निशमन विभाग से फायर सेफ्टी एनओसी भी जरूरी होगी। पंडाल में फायर एक्सटिंग्विशर, पानी और बालू की व्यवस्था करनी होगी।

बिजली और सुरक्षा पर विशेष ध्यान

पंडाल में बिजली कनेक्शन स्वीकृत व्यवस्था के तहत लेना होगा। अस्थायी वायरिंग के लिए विद्युत विभाग से सुरक्षा प्रमाण-पत्र लेना जरूरी होगा। जनरेटर को पंडाल से सुरक्षित दूरी पर रखना होगा और सभी धातु संरचनाओं की अर्थिंग करनी होगी।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पंडाल और आसपास के रास्तों में सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात करने और उन्हें पहचान पत्र देने का भी निर्देश दिया गया है।

रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर रोक

प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। तेज आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के इस्तेमाल की भी अनुमति नहीं होगी।

शोभायात्रा के दौरान वाहनों की छत पर किसी व्यक्ति के बैठने पर रोक रहेगी। साथ ही 4 मीटर से ज्यादा ऊंचे झंडे या सामान लगाने की भी अनुमति नहीं होगी।

सोशल मीडिया पर भी रहेगी नजर

प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर अफवाह, आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट नहीं करने की अपील की है। चोरी और छिनतई जैसी घटनाओं को रोकने के लिए संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया है।

तय घाट और मार्ग से होगा विसर्जन

दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन प्रशासन की ओर से तय तारीख, समय, मार्ग और चिन्हित घाटों पर ही किया जाएगा। किसी भी तरह की परेशानी या शिकायत के लिए प्रशासन ने ‘अबुआ साथी’ व्हाट्सऐप नंबर 9430328080 जारी किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram