फॉण्ट कनवर्टर NEW

JAP के 386 पुलिसकर्मियों का वरीयता क्रम हुआ तय, अंतिम सूची जारी

झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) मुख्यालय ने SIR B-1 दुमका और SIR B-2 खूंटी के SPC उत्तीर्ण आरक्षियों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 386 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। डीआईजी जैप की ओर से इस संबंध में

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड सशस्त्र पुलिस (JAP) मुख्यालय ने SIR B-1 दुमका और SIR B-2 खूंटी के SPC उत्तीर्ण आरक्षियों की अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 386 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। डीआईजी जैप की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

अंतिम सूची में आदिम जनजाति वर्ग के पुलिसकर्मियों को उनके वरीयता क्रम के अनुसार स्थान दिया गया है। इसमें झारखंड के कई जिलों के जवान शामिल हैं।

आपत्तियों के बाद जारी हुई अंतिम सूची

JAP मुख्यालय ने पहले प्रोविजनल वरीयता सूची जारी की थी। इस पर पुलिसकर्मियों से आपत्तियां और दावे मांगे गए थे। प्राप्त आपत्तियों की जांच के लिए 10 सितंबर को वरीयता आपत्ति निराकरण समिति की बैठक हुई।

समिति ने सभी दावों और आपत्तियों की समीक्षा के बाद अपनी अनुशंसा दी। इसके आधार पर अब अंतिम राज्य वरीयता सूची जारी की गई है।

2017 में हुई थी नियुक्ति

सूची में शामिल पुलिसकर्मियों की नियुक्ति 5 जनवरी 2017 से 8 जनवरी 2017 के बीच हुई थी। करीब नौ साल बाद अंतिम वरीयता सूची जारी होने से जवानों का राज्य स्तर पर वरीयता क्रम स्पष्ट हो गया है।

सूची में दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, लातेहार, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, पलामू, जामताड़ा, लोहरदगा, बोकारो, कोडरमा, रामगढ़ और चतरा समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram