फॉण्ट कनवर्टर NEW

जवानों की कलाई पर सजी छात्राओं की राखी, रक्षाबंधन पर दिखा भाईचारा

टेंडर हार्ट स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के 100 से अधिक जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां जवानों की कलाई पर बांधीं और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: टेंडर हार्ट स्कूल की छात्राओं ने सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर, कोबरा बटालियन और झारखंड जगुआर के 100 से अधिक जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाया। छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां जवानों की कलाई पर बांधीं और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की।

राखी बांधने के दौरान छात्राओं और जवानों के बीच भाईचारे और आत्मीयता का माहौल रहा। कई जवान छात्राओं के स्नेह से भावुक भी नजर आए। इस कार्यक्रम से सुरक्षा बलों और विद्यार्थियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव मजबूत हुआ।

सीमाओं पर भेजीं 5 हजार से अधिक राखियां

विद्यालय के चेयरमैन सुधीर तिवारी ने बताया कि स्कूल की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात सेना के जवानों के लिए 5 हजार से अधिक राखियां भेजी हैं। उन्होंने कहा कि टेंडर हार्ट परिवार राष्ट्रसेवा को केवल किसी एक अवसर तक सीमित नहीं मानता, बल्कि इसे निरंतर जिम्मेदारी के रूप में देखता है।

कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्या शिवांगी शुक्ला ने किया। मौके पर प्राचार्या उषा किरण झा, निदेशक जे. मोहंती, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram