फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में जन्माष्टमी महोत्सव 4-5 सितंबर, भूमि पूजन 30 अगस्त को

राजधानी रांची के फिरायालाल चौक मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 और 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को माहेश्वरी भवन में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची, 26 अगस्त। राजधानी रांची के फिरायालाल चौक मेन रोड स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 और 5 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को माहेश्वरी भवन में आयोजन समिति की बैठक हुई। बैठक में महोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

महोत्सव स्थल पर 30 अगस्त को सुबह 8 बजे भूमि पूजन किया जाएगा। यहां दही हांडी और जन्माष्टमी की झांकी के लिए मंच तैयार किया जाएगा।

समिति का किया गया गठन

आयोजन की तैयारी के लिए समिति का गठन कर सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। मुकेश काबरा को आयोजन समिति का अध्यक्ष, कुणाल अजमानी को संयोजक, रविंद्र मोदी को महासचिव और रमेंद्र कुमार को सचिव बनाया गया है।

समिति के संरक्षक राज्यसभा सांसद संजय सेठ, विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह तथा पूर्व सांसद अजय मारू हैं।

दही हांडी और झांकी रहेगी आकर्षण

महोत्सव में दही हांडी फोड़ो प्रतियोगिता, जन्माष्टमी की झांकी, भजन और नाट्य कार्यक्रम सहित कई आयोजन होंगे। बाल गोपाल प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके अलावा मंच, सजावट, सुरक्षा, चिकित्सा, प्रकाश, साउंड और अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी दी गई है।

महोत्सव में दही हांडी प्रतियोगिता और अन्य कार्यक्रमों के लिए विशेष तैयारी की जा रही है।

बाल गोपाल प्रतियोगिता के लिए फॉर्म उपलब्ध

मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत और संजय पोद्दार ने बताया कि बाल गोपाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों के लिए फॉर्म मेन रोड स्थित केडिया टैक्सटाइल और स्टेशन रोड स्थित पतंजलि बाबा रामदेव सेंटर पर उपलब्ध हैं। सतीश सिन्हा से संपर्क कर भी फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है। आयोजन समिति ने लोगों से महोत्सव में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram