फॉण्ट कनवर्टर NEW

रायपुर: कलेक्टर-एसएसपी ने दिखाई हरी झंडी, गलियों तक पहुंचेगा नया ट्रैफिक वाहन

India News: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। गुरुवार को कलेक्टर गौरव कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कलेक्टर परिसर

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक नई पहल की गई है। गुरुवार को कलेक्टर गौरव कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. लाल उमेद सिंह ने कलेक्टर परिसर से ई-व्हीकल ट्रैफिक पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह विशेष 3-व्हीलर इलेक्ट्रिक वाहन रायपुर पुलिस के जनजागरूकता अभियान का हिस्सा है। यह पेट्रोलिंग वाहन अब न केवल मुख्य मार्गों पर, बल्कि शहर की गलियों में भी घूमेगा और यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करेगा। वाहन में सचित्र स्लोगन, पीए सिस्टम के माध्यम से घोषणाएं और नियमों की जानकारी देने की व्यवस्था की गई है।

रायपुर पुलिस पहले से ही स्कूलों, कॉलेजों, औद्योगिक क्षेत्रों और संस्थानों में जाकर यातायात शिक्षा अभियान चला रही थी, लेकिन अब इस ई-पेट्रोलिंग वाहन के जरिए शहर के हर कोने तक यह जागरूकता पहुंचेगी।

छत्तीसगढ़ की जीके इलेक्ट्रिक कंपनी द्वारा बनाए गए इस ईवी वाहन में पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट ट्रैफिक समाधान दोनों का समावेश है। इस दौरान कलेक्टर गौरव कुमार ने खुद ई-रिक्शा चलाकर लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने भी सुरक्षित वाहन संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर पुनीत परवानी और अमर परवानी, एएसपी ट्रैफिक डॉ. प्रशांत शुक्ला, डीएसपी सतीश ठाकुर, और थाना प्रभारी विशाल कुजूर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

यह पहल रायपुर की यातायात संस्कृति को नया आयाम देने की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram