फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

अब टिकट कैंसल या वेटिंग होने पर नहीं कटेगा चार्ज, पूरा मिलेगा रिफंड

India News: यात्रियों को रेलवे अब बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। यदि कोई टिकट बुक करता है और वह वेटिंग में दिखा रहा है तो कैंसल होने के बाद भी पूरा रिफंड नहीं मिलता है। इसकी वजह होती है कि रेलवे क्लर्क

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

India News: यात्रियों को रेलवे अब बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। यदि कोई टिकट बुक करता है और वह वेटिंग में दिखा रहा है तो कैंसल होने के बाद भी पूरा रिफंड नहीं मिलता है। इसकी वजह होती है कि रेलवे क्लर्क फीस के तौर पर कुछ पैसा काट लेता है। यह चार्ज अलग-अलग क्लास के मुताबिक 30 से 60 रुपए तक होता है। इससे यात्रियों डबल झटका लगता है। एक तरफ उनका टिकट कन्फर्म नहीं होता तो दूसरी तरफ रिफंड भी कटकर मिलता है। अब ऐसी स्थिति से लोगों को बचाने के लिए रेलवे इस फीस को खत्म करने पर विचार कर रहा है।

रेलवे क्लर्क फीस खत्म करने पर कर रहा विचार, यात्रियों को मिलेगी राहत

कैंसल टिकटों पर भी लगने वाले चार्ज पर लंबे समय से बहस चल रही है। अलग-अलग क्लास के हिसाब से यह चार्ज 30 से 60 रुपए कटता है। इस पर आम लोग कई बार शिकायत करते रहे हैं कि आखिर जिन टिकटों को हम खुद कैंसल नहीं कराते और वेटिंग सूची में होने के चलते रद्द होते हैं, उन पर रेलवे क्यों पैसा काटता है। अब इस चार्ज को खत्म करने का प्रस्ताव रेलवे के समक्ष रखा गया है, जिस पर विचार चल रहा है।

फिलहाल 2एस क्लास के कैंसल टिकट 30 रुपए का चार्ज लगता है। 60 रुपए स्लीपर क्लास का चार्ज है और थर्ड एसी समेत अन्य सभी पर 60 रुपए प्लस जीएसटी वसूला जाता है। यह फीस तब लगती है, जब टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी के पोर्टल से की जाए। वेटिंग सूची वाला टिकट कन्फर्म न होने पर टिकट कैंसलेशन की प्रक्रिया ऑटोमेटेड होती है और क्लर्क चार्ज के अलावा कुछ अन्य शुल्क काटकर रकम वापस मिलती है। बता दें फाइनेंशियल ईयर 2025 में रेलवे को रिकॉर्ड 2.7 लाख करोड़ रुपए की कमाई हुई है। यह इजाफा मालवाहक ट्रेनों और यात्री ट्रेनों से हुआ है। इसके अलावा रेलवे के यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। रेलवे को माल ढुलाई से 1.75 लाख करोड़ का राजस्व मिला। इसके अलावा य़ात्रियों की संख्या 735 करोड़ रही।

बता दें रेलवे को टिकट कैंसलेशन चार्ज से भी बड़ा राजस्व मिलता है। एक आरटीआई के जवाब में दी गई जानकारी से पता चला कि रेलवे ने 2020 से 2023 के दौरान 4 सालों में अकेले टिकट कैंसलेशन चार्ज से ही 6 हजार करोड़ का राजस्व हासिल किया। इस डेटा के सामने आने के बाद से वेटिंग सूची टिकट के कैंसल होने पर कटने वाले चार्ज को लेकर सवाल उठने लगे थे।

इस खबर को भी पढ़ें: यात्रिगन कृपया ध्यान दें! रेलवे ने वेटिंग टिकट का सस्पेंस अब 4 नहीं 24 घंटे पहले ही होगा खत्म

इस खबर को भी पढ़ें: अब टिकट होगी कन्फर्म, रेलवे ने वेटलिस्ट टिकटों की सीमा 25% तक तय की

इस खबर को भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बदला एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन का टाईम, जानें अभी

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram