Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बदला एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन का टाईम, जानें अभी
Jharkhand

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे ने बदला एलटीटी-धनबाद स्पेशल ट्रेन का टाईम, जानें अभी

By Samsul HaqueMay 1, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: धनबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का समय रेलवे ने बदल दिया है। धनबाद से मंगलवार को ट्रेन नए समय पर रवाना हुई। गुरुवार से लोकमान्य तिलक से नए समय पर चलेगी। इस अजीबोगरीब स्थिति ने यात्रियों को हैरान कर दिया है। गुरुवार को लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल से यात्रा करने वाले लगभग 1500 यात्री इसे लेकर परेशान हैं।

धनबाद से लोकमान्य तिलक जानेवाली ट्रेन के समय बदलने को लेकर सिस्टम अपडेट कर दिया गया है, मगर लोकमान्य तिलक से मध्य रेलवे ने सिस्टम में अपडेट नहीं किया है। इस वजह से अब भी पुराना समय ही दर्ज है। टिकटों की बुकिंग भी पुराने समय पर ही हो रही है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से ट्रेन गुरुवार सुबह 10 बजे चलेगी और शुक्रवार की रात 10:30 पर धनबाद आएगी। आप टिकट बुक कराएंगे तो लोकमान्य तिलक से चलने का समय शाम 5 बजे और धनबाद आगमन का समय सुबह 8 बजे दिखा रही है। ऐसा केवल रेलवे के आरक्षण काउंटर पर नहीं, बल्कि ऑनलाइन ई-टिकट बुक कराने पर हो रहा है।

पीआरएस भी अपडेट नहीं, लोकमान्य तिलक से शाम पांच बजे खुलने का समय अंकित रेलवे के पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम पीआरएस में भी लोकमान्य तिलक से धनबाद के बीच चलने वाली ट्रेन का समय लोकमान्य तिलक से शाम बजे ही अंकित है। परिवर्तित समय में ट्रेन का गुरुवार सुबह चलकर शुक्रवार की रात धनबाद आगमन का समय तय है, मगर टिकट बुकिंग में गुरुवार शाम खुलने तथा शनिवार की सुबह धनबाद पहुंचने का समय अंकित है। इससे यात्रियों के साथ पीआरएस में सेवारत कर्मचारी भी परेशान हैं।

03379 धबाद-लोकमान्य तिलक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को रात 10:30 पर धनबाद से रवाना होगी। गुरुवार सुबह 8:30 पर लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। 03380 लोकमान्य तिलक-धनबाद स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक से सुबह 10 बजे रवाना होगी। शुक्रवार रात 10:30 पर धनबाद पहुंचेगी। रेलवे अधिकारी ने कहा कि धनबाद-लोकमान्य तिलक ट्रेन दोनों ओर से संशोधित समय पर ही चलेगी। सिस्टम अपडेट किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.