Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Jharkhand | दुमका सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन समेत दो की मौत, चार घायल
Jharkhand

दुमका सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन समेत दो की मौत, चार घायल

By Samsul HaqueMay 1, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jharkhand News: झारखंड के दुमका जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में नई नवेली दुल्हन समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास बुधवार देर रात हुआ, जब शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, नव पहाड़ गांव की चूमकई हांसदा की शादी पाकुड़ जिले के बबूईझूटी निवासी निर्मल मुर्मू से हुई थी। बुधवार की रात शादी और पार्टी के बाद, चूंकि गुरुवार को विदाई को अशुभ माना जाता है, इसलिए दुल्हन की उसी रात विदाई कर दी गई। दुल्हन समेत आठ लोग चार बाइकों पर सवार होकर ससुराल के लिए रवाना हुए।

रास्ते में दलदली के पास एक पत्थर लदे ट्रक से गिरा पत्थर का टुकड़ा एक बाइक सवार को लग गया, जिससे वह घायल हो गया। अन्य बाइक सवारों ने सड़क किनारे अपनी बाइक रोककर घायल का हाल चाल लेना शुरू किया, तभी एक तेज रफ्तार खाली ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया।

इस हादसे में डुनुस सोरेन नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन समेत अन्य घायलों को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान चूमकई हांसदा की भी मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि तीन घायलों का इलाज दुमका में चल रहा है।

इस हादसे में दूल्हा निर्मल मुर्मू बाल-बाल बच गया। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजन बेसुध होकर रो रहे हैं। शादी की खुशी एक ही रात में मातम में बदल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
accident after marriage bride dies in road accident Dumka road accident Jharkhand road accident Phool Jhano Medical College injured झारखंड सड़क हादसा दुमका सड़क दुर्घटना दुल्हन की सड़क दुर्घटना में मौत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज घायल शादी के बाद हादसा
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Samsul Haque
  • Website

Media and newsroom professional with experience in digital journalism, technical operations, and publishing systems since 2010. Worked with Dainik Bhaskar (2010–2013 & 2015–2020) and Khabar Mantra (2013–2015) as a System Executive. Skilled in newsroom management, digital publishing, and fact-based reporting with a strong focus on responsible journalism.

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.