फॉण्ट कनवर्टर NEW

11 जुलाई से शुरू होगा पावन सावन, जानें कब-कब पड़ेंगे चार सोमवार

Ranchi News: भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन इस वर्ष 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को है और इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार सावन में खास बात यह है कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: भगवान भोलेनाथ का प्रिय माह सावन इस वर्ष 11 जुलाई से आरंभ हो रहा है। आषाढ़ पूर्णिमा 10 जुलाई को है और इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई से श्रावण मास की शुरुआत होगी। इस बार सावन में खास बात यह है कि चार सोमवार पड़ रहे हैं, जिन्हें लेकर शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

पंडित मनोज पांडेय ने बताया कि इस बार सावन की शुरुआत गुरु आदित्य योग में हो रही है, जो बेहद शुभ माना जाता है। सावन सोमवार व्रत की तिथियां इस प्रकार हैं—14 जुलाई (प्रथम), 21 जुलाई (द्वितीय), 28 जुलाई (तृतीय) और 4 अगस्त (चतुर्थ)। सावन का समापन 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के दिन आयुष्मान व सौभाग्य योग के साथ होगा।

इस बार सावन में शिव आराधना के लिए विशेष योग बन रहे हैं—सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और शिव योग। इन शुभ संयोगों में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस माह में हरियाली अमावस्या, हरियाली तीज, नाग पंचमी, कामिका एकादशी, पुत्रदा एकादशी जैसे व्रत भी पड़ते हैं।

सावन में भगवान शंकर की पूजा जलाभिषेक से शुरू होती है। भक्त शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल व गन्ने के रस से अभिषेक करते हैं। इसके बाद बेलपत्र, दूब, कमल, ऑक, मदार और राई जैसे फूल अर्पित कर शिव को प्रसन्न किया जाता है। भोग में धतूरा, भांग और श्रीफल चढ़ाया जाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram