फॉण्ट कनवर्टर NEW

राहुल गांधी ने बिहार छात्र आंदोलन में घायल युवाओं से की मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए तीन युवाओं से मुलाकात की। रविवार को राहुल गांधी ने अपने आवास पर छात्रों से बातचीत की और उनकी चोटों के बारे में जानकारी ली।

अपनी भाषा में पढ़ें

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए तीन युवाओं से मुलाकात की। रविवार को राहुल गांधी ने अपने आवास पर छात्रों से बातचीत की और उनकी चोटों के बारे में जानकारी ली।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर मुलाकात का वीडियो भी साझा किया। घायल छात्रों की पहचान मोहम्मद आरिफ, बुलेट कुमार गौड़ और आकाश कुमार के रूप में हुई है। बुलेट कुमार गौड़ के पैर में गोली लगी है और वह बैसाखी के सहारे चल रहे हैं। वहीं, दो अन्य छात्रों के कंधे में गोली लगी है।

राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की मांग शिक्षा, रोजगार और जवाबदेही को लेकर थी। उन्होंने सवाल उठाया कि छात्रों के साथ गोलीबारी क्यों की गई। उन्होंने कहा कि ये छात्र अपराधी नहीं हैं, बल्कि अपने भविष्य और परिवार के लिए बेहतर अवसर की उम्मीद में पढ़ाई कर रहे युवा हैं।

मुलाकात के दौरान एक छात्र ने बताया कि वह सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहता था, लेकिन पैर में गोली लगने के बाद उसका सपना प्रभावित हो गया। अन्य छात्रों ने परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कही।

राहुल गांधी ने छात्रों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने एक घायल छात्र के पैर का दिल्ली में बेहतर इलाज कराने में मदद करने का भी आश्वासन दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram