फॉण्ट कनवर्टर NEW

राबड़ी का ‘लाड़ला’ को है जान का खतरा, सरकार से मांगी सुरक्षा

Bihar News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में हंगामे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन एक बार फिर राजनीतिक हलचल तेज हो गई। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कुछ ही मिनटों में हंगामे के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। इसके बाद विधान परिषद की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी अपने सभी पार्षदों के साथ बाहर निकलीं और मीडिया से मुखातिब हुईं।

“तेजस्वी यादव की हत्या की हो रही साजिश” — राबड़ी देवी

मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने दावा किया कि उनके बेटे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की जान को गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा, “अब तक तेजस्वी की हत्या की चार बार कोशिश की जा चुकी है। लेकिन इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे।”

राबड़ी देवी ने आरोप लगाया कि इस साजिश के पीछे भाजपा और जदयू के नेता शामिल हैं। उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग तेजस्वी को राजनीतिक रूप से खत्म करना चाहते हैं।

सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री से तेजस्वी की सुरक्षा बढ़ाने की तत्काल मांग की है। उन्होंने कहा, “हम सरकार से मांग करते हैं कि तेजस्वी को Z+ सुरक्षा दी जाए। अगर हमारे बेटे को कुछ हुआ, तो इसकी जिम्मेदार पूरी सरकार होगी।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram