फॉण्ट कनवर्टर NEW

अररिया में SBI एटीएम लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस की देरी पर उठे सवाल

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश की। यह घटना अररिया एसपी कार्यालय और नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई जब अज्ञात चोरों ने एसबीआई के एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश की। यह घटना अररिया एसपी कार्यालय और नगर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित बस स्टैंड रोड केनरा बैंक के सामने हुई।

सुबह करीब सवा तीन बजे एसबीआई के मुख्य कंट्रोल रूम को एटीएम में संदिग्ध गतिविधि का फुटेज मिला। कंट्रोल रूम ने तुरंत मकान मालिक मृगेंद्र मणि को फोन कर सूचना दी। मृगेंद्र मणि ने नगर थाना, एसपी और अन्य अधिकारियों को तत्काल जानकारी दी, लेकिन पुलिस की प्रतिक्रिया में देरी हुई।

इस दौरान चोर अर्टिगा गाड़ी से आए थे और एटीएम मशीन को गैस कटर से आधा काट चुके थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उन्हें आभास हो गया और वे मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि चोर चांदनी चौक मुख्य बाजार होते हुए पूर्णिया की ओर भाग निकले।

मकान मालिक एवं वरिष्ठ पत्रकार मृगेंद्र मणि ने बताया कि वे उस समय अपने पैतृक आवास कुर्साकांटा प्रखंड में थे। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद उन्होंने कई अधिकारियों को फोन किया, लेकिन पुलिस की टीम मौके पर देर से पहुंची।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब पूरे जिले में सीसीटीवी निगरानी का दावा किया जाता है, तो स्थानीय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को घटना की जानकारी क्यों नहीं मिली? जबकि सैकड़ों किलोमीटर दूर एसबीआई कंट्रोल रूम को फुटेज मिल गया।

मृगेंद्र मणि ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि चौबीस घंटे निगरानी के लिए प्रतिनियुक्त अधिकारी किस तरह काम करते हैं, यह घटना खुद बयां करती है।

मौके पर पहुंचे नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि चोर अर्टिगा गाड़ी से आए थे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चोर जीरो माइल होकर पूर्णिया फोरलेन सड़क की ओर भागे।

यह घटना न सिर्फ पुलिस की तत्परता पर सवाल उठाती है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खोलती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram