फॉण्ट कनवर्टर NEW

गुमला में पुलिस और जेजेएमपी उग्रवादियों की मुठभेड़, तीन ढेर

Jharkhand News: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में शनिवार को पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया, जिनमें एक की पहचान जेजेएमपी

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावा दाग जंगल में शनिवार को पुलिस और प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया, जिनमें एक की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप लोहरा के रूप में हुई है।

गुमला के पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी का एक दस्ता जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही घाघरा, बिशनपुर और गुमला थाना की पुलिस टीम के साथ झारखंड जगुआर के जवानों को संयुक्त रूप से अभियान में लगाया गया।

जैसे ही सुरक्षा बलों ने जंगल में घेराबंदी शुरू की, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी मौके पर ही मारे गए। पुलिस ने घटनास्थल से एक एके-47 और दो इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है।

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि अन्य छिपे हुए उग्रवादियों को पकड़ा जा सके। पुलिस ने तीन शव बरामद कर लिए हैं, जिनमें से एक की पहचान हो चुकी है। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram