बोकारो: सेक्टर-12/E के क्वार्टर नंबर 2050 में बुधवार रात करीब 1:30 बजे बारिश के दौरान तीसरी मंजिल का छज्जा अचानक गिर गया। हादसे के समय मकान मालिक घर में अकेले थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे।
बताया गया कि मकान मालिक क्वार्टर के नीचे बने आउटहाउस के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान छज्जा गिरने की तेज आवाज से उनकी नींद खुल गई। हादसे में वे बाल-बाल बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोट लगी है।
मकान मालिक के अनुसार, क्वार्टर काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। लंबे समय से इसकी उचित मरम्मत नहीं हुई है। उनका कहना है कि बारिश के कारण मकान के हिस्से और कमजोर हो रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सेक्टर-12 के कई पुराने क्वार्टरों की स्थिति खराब है। लोगों ने बीएसएल प्रबंधन से जर्जर क्वार्टरों का निरीक्षण कर जल्द जरूरी मरम्मत कराने की मांग की है।
Read more : सब इंस्पेक्टर के बेटे की मौत से मचा हड़कंप, गिरिडीह पुलिस जांच में जुटी




