फॉण्ट कनवर्टर NEW

सब इंस्पेक्टर के बेटे की मौत से मचा हड़कंप, गिरिडीह पुलिस जांच में जुटी

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है। वह जेएमएम छात्र मोर्चा से जुड़ा हुआ था। उसके पिता मुसाफिर सिंह यादव

अपनी भाषा में पढ़ें

गिरिडीह: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी में गुरुवार देर रात एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय ऋतिक यादव उर्फ बड्डी यादव के रूप में हुई है। वह जेएमएम छात्र मोर्चा से जुड़ा हुआ था। उसके पिता मुसाफिर सिंह यादव बोकारो के चतरोचट्टी थाना में सब इंस्पेक्टर हैं।

बताया गया कि ऋतिक अपने दो दोस्तों के साथ रात करीब 11 बजे बंदरकुप्पी के मैगी प्वाइंट पर गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद 10 से 15 युवक मौके पर पहुंचे और ऋतिक के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट में ऋतिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोस्त उसे सदर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस विवाद के पीछे की वजह का भी पता लगा रही है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more : ‘प्रशासन के इकबाल से समझौता नहीं!’ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने डीएम-एसपी को सख्त आदेश

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram