फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने AIBE परीक्षा पास की, अब कोर्ट में भी लड़ेंगी जनता की लड़ाई

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब वह राजनीति के साथ-साथ कानून के क्षेत्र में भी सक्रिय होने की तैयारी में हैं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE) की परीक्षा पास कर ली है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब वह राजनीति के साथ-साथ कानून के क्षेत्र में भी सक्रिय होने की तैयारी में हैं।

अंबा प्रसाद ने सोशल मीडिया के जरिए अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राजनीति के गलियारों के बाद अब उन्होंने न्यायालय के गलियारों में भी कदम बढ़ा दिया है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि उन्हें विधायिका में काम करने का अनुभव रहा है। इसके अलावा कार्यपालिका की कार्यशैली को भी करीब से समझने का अवसर मिला। अब वह विधायिका और कार्यपालिका के बीच फंसी जनता की समस्याओं को कानूनी तरीके से उठाएंगी।

उन्होंने कहा कि जनता के साथ होने वाले अन्याय और प्रताड़ना के खिलाफ वह पहले भी आवाज उठाती रही हैं। अब जरूरत पड़ने पर कानूनी रूप से भी लोगों की लड़ाई लड़ेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram