फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड उच्च न्यायालय की सहायक परीक्षा को लेकर रांची में निषेधाज्ञा लागू

Ranchi News : झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा आयोजित सहायक पद की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची जिले के 30 परीक्षा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : झारखंड उच्च न्यायालय, रांची द्वारा आयोजित सहायक पद की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रांची जिला प्रशासन ने विशेष सुरक्षा इंतजाम किए हैं। यह परीक्षा 20 जुलाई 2025 (रविवार) को रांची जिले के 30 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

असामाजिक तत्वों द्वारा विधि-व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनज़र, अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर, रांची ने BNS की धारा 163 के तहत परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

निषेधाज्ञा का समय:
20 जुलाई को सुबह 07:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक प्रभावी रहेगा।

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram