फॉण्ट कनवर्टर NEW

RSS को इंदिरा जी ने भी बैन किया था, उनका हश्र देखा, अपना भी देख लेंगे

Bihar News: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के RSS पर बैन लगाने के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है, तो हम RSS पर बैन लगा देंगे। इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे के RSS पर बैन लगाने के बयान से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार बनती है, तो हम RSS पर बैन लगा देंगे। इस बयान को लेकर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि कभी इंदिरा गांधी ने भी बैन किया था। उन्होंने अपना हश्र देखा था। ये भी ऐसा कर अपना हश्र देख लेंगे।

प्रियांक खड़गे के संघ पर बैन लगाने के बयान पर भड़के बीजेपी नेता

पटना में गिरिराज ने कहा कि RSS दुनिया में ऐसा संगठन है जो लोगों के हित के लिए काम करता है। 1971 के युद्ध में RSS ने लोगों की मदद की थी। जब बाढ़ या आपदा की स्थिति होती है तो RSS के लोग मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता होगा कि RSS क्या है। उन्होंने बुधवार को होने वाली बीजेपी कार्यसमिति की बैठक को लेकर कहा कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे और कार्यसमिति को संबोधित भी करेंगे।

तेजस्वी यादव के लोकतंत्र की जननी बिहार से ही लोकतंत्र को समाप्त करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं वाले बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव ने तो लोकतंत्र का गला अपनी ही पार्टी में घोंट दिया है। लालू ने तो लोकतंत्र में परिवारवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कभी लोकतंत्र को नहीं स्वीकारा।

वहीं बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने प्रियांक खड़गे के बयान पर कहा कि इंदिरा गांधी ने RSS पर प्रतिबंध लगाया था तो चुनाव हार गईं। आज संघ दुनिया का इतना बड़ा संगठन है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पुत्र पर हम क्या कमेंट करें? राजद नेता तेजस्वी यादव के लोकतंत्र की हत्या वाले बयान पर उन्होंने कहा कि लालू यादव के राज में बूथ कैप्चर, मर्डर यही चुनाव था, आज बदलाव हुआ है। अब उनको वोट नहीं मिलता तो परेशान हैं। तेजस्वी यादव के बयान को निंदनीय बताते हुए रविशंकर ने कहा कि संसद से कानून पास हुआ है और सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई हो रही है। न्यायालय ने कोई स्टे नहीं दिया और आप कहते हैं उखाड़ के फेंक देंगे?

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram