फॉण्ट कनवर्टर NEW

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजाति गौरव दिवस की तैयारी जोरों पर

Ranchi : आरोग्य भवन बरियातू के सभागार में आज जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियों की

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : आरोग्य भवन बरियातू के सभागार में आज जनजाति गौरव दिवस आयोजन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 15 नवंबर 2025 को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर होने वाले भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करना था।

यह कार्यक्रम रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां राज्यभर से विभिन्न जनजातियों की झांकियां, पारंपरिक वेशभूषा में सजधज कर पहुंचने वाले कलाकार, ढोल-नगाड़ा और मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। स्टेडियम परिसर के चारों ओर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र एवं कटआउट भी लगाए जाएंगे। इस अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

बैठक में समिति के संयोजक जगलाल पहान, बबलू मुंडा, अशोक मुंडा, आशीष मुंडा, नकुल तिर्की, प्रदीप लकड़ा, बिनाचंद उरांव, मुन्ना हेंब्रम समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसी क्रम में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और झारखंड प्रदेश मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव ने सरकार से मांग की है कि कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल के पास जर्जर प्रतिमा को हटाकर शीघ्र अष्टधातु की नई प्रतिमा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि अबुआ सरकार में भगवान बिरसा मुंडा का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram