फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति में हुआ विस्तार

दुर्गा पूजा महोत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने संगठन का विस्तार किया है। शुक्रवार को बिहार क्लब स्थित समिति कार्यालय में हुई बैठक में कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दुर्गा पूजा महोत्सव को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए रांची महानगर श्री दुर्गा पूजा समिति ने संगठन का विस्तार किया है। शुक्रवार को बिहार क्लब स्थित समिति कार्यालय में हुई बैठक में कई नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक कार्यकारी अध्यक्ष संजय मिनोचा की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन संजय सिन्हा गोपू ने किया। बैठक आजीवन मुख्य संयोजक डॉ. अजीत कुमार सहाय और अध्यक्ष रवींद्र वर्मा के निर्देश पर आयोजित की गई।

चंचल चटर्जी और प्रेम वर्मा बने उप मुख्य संयोजक

समिति ने चंचल चटर्जी और प्रेम वर्मा को उप मुख्य संयोजक बनाया है। वहीं आलोक दुबे, राजा सेन गुप्ता, उज्जवल तिवारी, सबलू मुंडा, बबलू उरांव और संतोष महतो को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा भास्कर वर्मा, मनोज अग्रवाल, सत्येंद्र वर्मा, अभिलाष साहू, करण नायक, हिमांशु राय, अनिल वर्मा, मयंक गिरी, महावीर ओहदार, जुगनू मुंडा, भारत सोनी, संतोष सोनी, संतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, नीरज शर्मा, सुधीर झा, जितेंद्र वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, सम्राट चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, आशीष वर्मा, संतोष कुमार सोनी, संतोष कुमार, पप्पू वर्मा, जसवंत कुमार, निशांत कुमार और लाल राजा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

दौलत साहू और प्रदीप खुराना को सह मंत्री की जिम्मेदारी मिली है।

पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यकारी अध्यक्ष राजन वर्मा और वरीय उपाध्यक्ष लखपति साव ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन बेहतर तरीके से किया जाएगा।

बैठक में प्रेम वर्मा, लखपति साव, अमरनाथ साहू, पप्पू वर्मा, बबलू राम, अभिनव अंकू, आयुष सिन्हा, समीर चौधरी, संतोष कुमार, जुगुन मुंडा, मयंक गिरी, दौलत साहू और प्रदीप सुराना समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यालय सचिव समीर कुमार सिंह ने बैठक की जानकारी दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram