फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में 29 सितंबर से Sportify T20 Championship, 16 टीमें लेंगी हिस्सा

शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए 29 सितंबर से Sportify T20 Championship का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन पिनेकल क्रिकेट एकेडमी, होचर में किया जाएगा।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : शहर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए 29 सितंबर से Sportify T20 Championship का आयोजन होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन पिनेकल क्रिकेट एकेडमी, होचर में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्टिफाई इवेंट्स की ओर से किया जा रहा है।

टूर्नामेंट के को-फाउंडर देवांश पोद्दार और स्नेह लोहिया हैं। प्रतियोगिता को जमशेदपुर स्टीलर्स का भी सहयोग मिल रहा है। जमशेदपुर स्टीलर्स झारखंड टी20 के पहले सीजन की उपविजेता टीम रही थी। इस साझेदारी में टीम के CEO अभिनव सिंह राठौर की अहम भूमिका है।

16 टीमें लेंगी हिस्सा

Sportify T20 Championship में रांची समेत झारखंड के अलग-अलग जिलों की कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के जरिए स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी टी20 क्रिकेट खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता का उद्देश्य रांची और झारखंड के स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को बेहतर मंच देना है। टूर्नामेंट से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट का अनुभव हासिल करने में मदद मिलेगी।

प्रतियोगिता को रांची स्पोर्ट्स एकेडमी का भी सहयोग प्राप्त है। एकेडमी के सचिव और NIS कोच अनिसुर रहमान हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram