फॉण्ट कनवर्टर NEW

नक्सलियों की तलाश में गांव-गांव पहुंची पुलिस, सूचना देने की अपील

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय वांछित हार्डकोर भाकपा (माओवादी) नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाकर आम लोगों से इन नक्सलियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय वांछित हार्डकोर भाकपा (माओवादी) नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टर चिपकाकर आम लोगों से इन नक्सलियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। सोमवार को पटमदा थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता के नेतृत्व में ओपो, बाटालुका, मोहनपुर, बूढ़ीगोड़ा, जेरका, सारी, राजाबासा और जामडीह सहित विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों और दुकानदारों से संपर्क कर नक्सलियों अथवा उनकी गतिविधियों से जुड़ी किसी भी संदिग्ध जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने को कहा। पुलिस की ओर से लगाए गए पोस्टरों में वांछित नक्सलियों के नाम, उनके उपनाम और घोषित इनाम राशि की जानकारी दी गई है।

पुलिस के अनुसार असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज, पिता कार्तिक मंडल, ग्राम उतरफुलचक, थाना चंद्रकोना, जिला पश्चिमी मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित है। वहीं मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल महतो उर्फ पाण्डेय उर्फ मंगल दा, पिता नलरीकांत महतो उर्फ केशव सिंह सरदार, ग्राम विदरी, थाना बेलपहाड़ी, जिला झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल पर 15 लाख रुपये का इनाम है।

राम प्रसाद मार्डी उर्फ महादेव उर्फ सचिन, पिता सनातन मार्डी, ग्राम झुंझका, थाना पटमदा, पूर्वी सिंहभूम पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मालती मुर्मू उर्फ मालुती, पति मंगल सिंह सरदार, ग्राम गोपीवल्लभपुर, जिला झाड़ग्राम पर 10 लाख रुपये का इनाम है।

इसी तरह बुलू महतो उर्फ गौरी, पति मदन महतो, ग्राम करमसोल, थाना सालबनी, पश्चिमी मेदिनीपुर और मीता उर्फ नयनतारा उर्फ झुंपा उर्फ परी, पति राम प्रसाद मार्डी उर्फ सचिन, ग्राम रखेनाचुरा, थाना नंदीग्राम, पूर्वी मेदिनीपुर पर दो-दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इन वांछित नक्सलियों के संबंध में विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को नियमानुसार पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नक्सली गतिविधियों या संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी मिलने पर बिना किसी देरी के पुलिस को सूचित करें। सूचना वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के मोबाइल नंबर 9431706480 अथवा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मोबाइल नंबर 9470199228 पर दी जा सकती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram