फॉण्ट कनवर्टर NEW

तालाब में नहाने गए थे दो किशोर, पेड़ के नीचे खड़े होते ही गिरा वज्रपात

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंकाधासा गांव में रविवार देर शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत कोंकाधासा गांव में रविवार देर शाम बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति गंभीर बताई है।

घायलों की पहचान कोंकाधासा गांव निवासी 15 वर्षीय दीपक सिंह और 17 वर्षीय फतू सिंह के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों रविवार शाम तालाब में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों कुछ अन्य युवकों के साथ तालाब के किनारे स्थित कुसुम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी बीच तेज गर्जना के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में दीपक और फतू आ गए।

वज्रपात की तेज आवाज के बाद दोनों किशोर झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गए, जबकि उनके साथ मौजूद अन्य युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। साथ मौजूद युवकों ने इसकी जानकारी गांव में दी, जिसके बाद दोनों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।

ग्रामीणों और परिजनों की मदद से दोनों किशोरों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की गई। करीब दो घंटे बाद उन्हें जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार वज्रपात से झुलसे दोनों किशोरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में भी दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram